जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे

जन्मदिन पर मौत, दोस्त ने साथ तोड़ा दम, घर पर केक काटने का इंतजार कर रहे थे

घर पर दोस्त और परिवार के लोग केट काटने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जन्मदिन पर युवक के मौत की खबर आ गई। मामला टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र के चतरपुरा गांव में रात करीब 10:30 बजे का है। हादसे में 16 साल के सचिन मीणा के उसके एक दोस्त 21 साल के नरेश मीणा की भी मौके पर मौत हो गई। नरेश पांच दिन पहले ही अपने गांव आया था। जानकारी के अनुसार सचिन का रविवार को जन्मदिन था। गांव के दोस्त उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने आए हुए थे। दोस्तों के लिए नरेश और सचिन बाइक पर गांव से एक किलोमीटर दूर उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148D पर स्थित एक होटल में नाश्ता लेने गए थे। दोनों नाश्ता लेने के बाद खुले रुपए लेकर दोबारा घर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक टर्न लेते ही गुजरात नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। कार में तीन लोग सवार थे, जो उनियारा की ओर से आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों कार सवार अवलर के रहने वाले है और हिंडोली में अपने परिचित से मिलने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हालांकि हादसे में दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया था लेकिन इन्हें उनियारा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार लोगों को होटल पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल