राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट

राजस्थान के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों के लिए आई नई डेट, जान लें ताजा अपडेट

जयपुर। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) की तारीखों में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के अनुसार, राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन अब 19 और 20 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस कारण इन दोनों दिनों में सभी स्कूल बंद रहेंगे। पहले स्कूलों की सर्दी की छुट्टियां 21 दिसंबर से शुरू होने वाली थीं, लेकिन अब बच्चों को तीन दिन की अतिरिक्त छुट्टियां मिलने जा रही हैं। 19 दिसंबर (शुक्रवार) और 20 दिसंबर (शनिवार) को शिक्षक सम्मेलन के कारण स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 21 दिसंबर (रविवार) को नियमित अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को सर्दी की छुट्टियों से पहले लगातार तीन दिन की छुट्टियां मिलेंगी। शिक्षा विभाग के अनुसार, स्कूल 22 से 24 दिसंबर तक सामान्य रूप से खुलेंगे, और इसके बाद 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में सभी सरकारी और निजी स्कूल पूर्णतः बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि सर्दी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड, परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों का टाइम-टेबल पहले से तय करें। साथ ही, मौसम की स्थिति को देखते हुए जिलों में डीएम के आदेश पर तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर