बीकानेर: बड़ी मां के सामने बच्ची को बोलेरो कैंपर ने रौंदा, शव के चीथड़े देख बेसुध हो गई महिला

बीकानेर: बड़ी मां के सामने बच्ची को बोलेरो कैंपर ने रौंदा, शव के चीथड़े देख बेसुध हो गई महिला

बीकानेर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने बड़ी मां के सामने 7 साल की बच्ची को रौंद दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी मां ने बच्ची के शव के बिखरे चीथड़े देखे तो बेसुध हो गई। बस में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली और बच्ची के शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो कैंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बोलेरो कैंपर की तलाश में जुटी है। मामला खाजूवाला थाना इलाके का है। SHO सुरेंद्र प्रजापत ने बताया- खाजूवाला इलाके के 17 KHM गांव निवासी मनीषा (7) अपनी बड़ी मां राजू देवी (40) पत्नी मालाराम भील के साथ प्राइवेट बस में खाजूवाला से अपने गांव जा रही थी। राजू देवी मनीषा का हाथ पकड़कर बस के गेट पर खड़ी थी। उन्होंने बताया- 18KJD नहर चौराहे पर अचानक बस बेकाबू हो गई और मनीषा का हाथ बड़ी मां राजू देवी से छूट गया और वह बस से नीचे सड़क गिर गई। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उसे रौंद डाला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो के रौंदने से मासूम के शव के चीथड़े बिखर गए। SHO ने बताया- हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। पुलिस की टीम आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन बोलेरो कैंपर का कोई सुराग नहीं लगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार