बीकानेर: महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, ये भी मामला आया सामने

बीकानेर: महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप, ये भी मामला आया सामने

बीकानेर। बीठनोक निवासी एक व्यक्ति की मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के पास एक मकान में जानलेवा हमला करने और उसकी उपचार के दौरान मौत होने का प्रकरण सामने आया है। घायल को शनिवार को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को मौत होने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसकी मां और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जब्बार खां ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई बीठनोक निवासी असगर का बीछवाला औद्योगिक क्षेत्र में मकान है।

जिस पर अवैध रूप से उसकी पत्नी जायदा ने कब्जा कर रखा था। शनिवार को असगर अपने मकान पर आया तो उसकी पत्नी जायदा, उसकी मां और खलील खां निवासी बीठनोक ने जानलेवा हमला कर दिया। असगर गंभीर घायल हालत में मकान के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रेमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां, उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खलील के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए गए है। इसी के चलते असगर उससे अलग होकर गांव में जाकर रहने लग गया था। वारदात में जायदा के कथित प्रेमी खलील पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर पहले पंचायत भी हुई थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार