बीकानेर में नौकरी के नाम पर ठगी:रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर युवक से 4.5 लाख रुपए ठगे

बीकानेर में नौकरी के नाम पर ठगी:रेलवे में जॉब दिलाने के नाम पर युवक से 4.5 लाख रुपए ठगे
बीकानेर। बीकानेर में स्टेशन रोड पर रहने वाले एक युवक को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए पिता ने साढ़े 4 लाख रुपए कुछ युवकों को दिए। नौकरी भी नहीं मिली और न रुपए ही वापस आए। अब कोटगेट थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रानी बाजार में छप्पन भोग के सामने रहने वाले पवन कुमार सिकवाल अपने बेटे राघव को सरकारी नौकरी लगवाना चाहते थे। इस संबंध में उन्होंने परिचितों से बात की। इसी दौरान एक गिरोह के लोग उस तक पहुंच गए। मूल रूप से पश्चिम बंगाल में रहने वाले पवन को बिहार के नीरज पांडे और दीवाकर पांडे, पश्चिम बंगाल के आकाश शर्मा और रोहित शॉ के अलावा सतीश चौधरी, शिव कुमार चौधरी ने मुलाकात की।

इन लोगों ने पवन से साढ़े 4 लाख रुपए की मांग रखी। जैसे-तैसे पवन ने साढ़े 4 लाख रुपए दिए। रुपए देने के बाद पांचों युवक फरार हो गए। न तो नौकरी दिलवाई और न ही रुपए वापस दिए। इस पर पवन ने कोटगेट पुलिस को घटना की पूरी सूचना दी। मुलाकात करने पर रुपए देने से इनकार कर दिया। इस पर कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल हेतराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत मंत्रियों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर आज…

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को दोबारा बहला-फुसलाकर ले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीकानेर, नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    बीकानेर: युवक पर नाबालिग को दोबारा भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    घर से निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर  बीकानेर में अमित शाह दौरा, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, नो-व्हीकल जोन घोषित

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    बीकानेर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक-युवती ने नहर में कूदकर दी जान, हाथ बंधे मिले शव

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    इंजीनियर पति के कामवाली बाई से थे अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी से करता था मारपीट

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत

    बीकानेर: इस जगह ट्रांसफार्मर से आग, दो गाय, तीन बछड़ों की मौत