मुंबई के व्यापारी की बीकानेर में 1.19 हेक्टेयर जमीन फर्जी तरीके से बिक गई, पढ़ें ये खबर

मुंबई के व्यापारी की बीकानेर में 1.19 हेक्टेयर जमीन फर्जी तरीके से बिक गई, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। मुंबई में स्टॉक मार्केट का काम करने वाले व्यापारी की उदयरामसर में 1.19 हेक्टेयर जमीन फर्जी तरीके से बिक गई। भूमाफिया ने व्यापारी के नाम का फर्जी शख्स और गवाह खड़े कर रजिस्ट्री करवा ली। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। मुंबई में स्टॉक मार्केट का काम करने वाले विजयरतन बी. मित्तल की उदयरामसर में 1.19 हेक्टेयर जमीन है, जो राजस्व रिकॉर्ड में उसके नाम से अंकित है। कृषि भूमि पर चारों ओर तारबंदी है और काश्तकार काश्त कर रहा है। व्यापारी ने अपनी कृषि भूमि की ऑनलाइन जमाबंदी निकलवाने के लिए सर्च किया तो वह चौंक गया। खातेदारी कृषि भूमि का इंतकाल और जमाबंदी नोखा में माडिया निवासी सुभाष बिश्नोई के नाम से दर्ज है। जमाबंदी में आए नोट के आधार पर उप पंजीयक कार्यालय से कृषि भूमि की नकल ली तो पता चला कि कृषि भूमि का बयनामा कराया गया है। बयनामा पर व्यापारी की जगह किसी अन्य शख्स का फोटो है। आधार कार्ड और पैन नंबर भी लिखा है, जो व्यापारी के नहीं हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर व्यापारी की कृषि भूमि का बयनामा तैयार कर जमीन बेच दी गई। उप पंजीयक कार्यालय में 10 जुलाई, 25 को सुभाष बिश्नोई के नाम बयनामा है, जबकि इस दिन व्यापारी मुंबई ही था। उसकी जमीन फर्जी तरीके से हड़पने के लिए सुभाष बिश्नोई, गवाह गंगाशहर में सारड़ा चौक निवासी अनुराग कुमावत, चूरू में रतनगढ़ निवासी बृजलाल तथा अज्ञात व्यक्ति जिसने बयनामा में व्यापारी की जगह फर्जी फोटो लगा रखी है। मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन हड़पने के लिए बयनामा तैयार किया। व्यापारी को इसका पता चलने पर वह बीकानेर आया और सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच एएसआई फूसाराम को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस