बीकानेर: बुआ के लड़के के लिए दिया था एग्जाम; बायोमेट्रिक अटेंडेंस से पकड़ में आए

बीकानेर: बुआ के लड़के के लिए दिया था एग्जाम; बायोमेट्रिक अटेंडेंस से पकड़ में आए

बायोमेट्रिक अटेंडेंस और AI की मदद से पुलिस ने 2 डमी कैंडिडेट्स पकड़े हैं। दोनों बीकानेर में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा देने आए थे। जैसे ही दोनों ने एग्जाम में बैठने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाई तो पूरा मामला सामने आ गया। दोनों ने प्री डीएलएड का एग्जाम किसी ओर नाम से दिया था। मामला सदर थाना इलाके का है। खुद SHO ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 1 आरोपी बुआ के लड़के के लिए डमी कैंडिडेट बना था वहीं दूसरे ने 2 बार डमी बन प्री डीएलएड का एग्जाम दिया था।

अब समझिए कैसे खुला मामला
2 के खिलाफ FIR

सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया- मामले में धौलपुर के अनिरुद्ध गुर्जर पुत्र साहब सिंह निवासी गांव बड़ा और सौरभ कुमार पुत्र मुकेश कुमार गुर्जर निवासी सामलियापुरा तहसील राजाखेड़ा धौलपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा से पकड़ में आई गड़बड़ी

दिगपाल सिंह ने बताया- दोनों पर 30 जून 25 को आयोजित प्री डीएलएड एग्जाम में डमी कैंडिडेट के रूप में बैठने का आरोप है। इसमें अनिरुद्ध गुर्जर ने राजकीय महारानी गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल एग्जाम दिया था। पुलिस को इस पर शक हुआ तो इसका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाया गया। तब कॉन्स्टेबल एग्जाम में उसका रिकार्ड सही पाया गया। SHO ने बताया- डेटा का विश्लेषण करने पर पता चला कि इसी केंडिडेट ने 30 जून को आयोजित प्री डीएलएड एग्जाम में अपने बुआ के लड़के अजय कसाना के स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना हॉस्पिटल में एग्जाम दिया था। दिगपाल सिंह ने बताया- वहीं सौरभ गुर्जर ने जूनागढ़ के पास स्थित सेंट पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में एग्जाम दिया था। सौरभ गुर्जर पर भी पुलिस को शक था। ऐसे में इसी स्कूल में एग्जाम के बाद उसे रोककर पूछताछ की गई। करीब 1 घंटे की पूछताछ के बाद उसका कॉन्स्टेबल एग्जाम का रिकॉर्ड सही पाया गया। SHO ने बताया- बायोमेट्रिक रिकार्ड से पता चला कि इसी रिकार्ड यानी फिंगर प्रिंट और अन्य शारीरिक निशानियों वाले कैंडिडेट ने प्री डीएलएड एग्जाम में दयाराम नाम से एग्जाम दिया था। इसके बाद एक जून 25 को शैलेंद्र नाम के एक अन्य नाम से भी डमी एग्जाम दिया। इस स्टूडेंट पर 2 बार डमी के रूप में बैठने का आरोप है।

  • Related Posts

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया।…

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में पूजा के दौरान दीपक की लौ से आग लगने से…

    You Missed

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे, अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    बीकानेर: पूजा करते साड़ी में लगी आग, महिला की इलाज के दौरान मौत

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    29 मार्च को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    शहर में इस जगह टीम ने होटल-कैफे में दी दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    बीकानेर: हिस्ट्रीशीटर को लात-घूंसों और सरिए से पीटा, महिला ने सीने पर पैर रखा

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए

    भजन संध्या में नाच रहे व्यापारी की हार्ट-अटैक से मौत, सीना पकड़ नीचे बैठ गए