बीकानेर: मारपीट कर युवक का नग्न वीडियो बनाया, रुपयों के लिए युवक की पिटाई

बीकानेर: मारपीट कर युवक का नग्न वीडियो बनाया, रुपयों के लिए युवक की पिटाई

बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ पहले मारपीट की गई और बाद में उसका नग्न वीडियो बना लिया गया। परेशान युवक ने अब थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चूरू के सांडवा का रहने वाला युवक इन दिनों खतुरिया कॉलोनी में रहता है। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि दौत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई, विशाल गोदारा ने उसके साथ तीस सितम्बर को मारपीट की। ये तीनों उससे रुपए मांग रहे थे। जो देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर उसे बेरहमी से पीटा गया। उसे ब्लेकमेल करके रुपए मांगे जा रहे थे। किन कारणों से ब्लेक मेल किया, इसका जिक्र पुलिस की रिपोर्ट में नहीं है। मारपीट के बाद उसके रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं उसका एक नग्न वीडियो भी बना लिया। व्यास कॉलोनी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। अब तक इस पूरे मामले में किसी भी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

  • Related Posts

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम बीकानेर। नगर निगम और 6 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में…

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    You Missed

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    8 बजे से मतगणना, 10 बजे से नतीजे, त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में खुलेगा स्ट्रॉन्ग रूम

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता