बस स्टैंड के सामने होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 27 से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार

बस स्टैंड के सामने होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 27 से अधिक महिला-पुरुष गिरफ्तार

श्रीगंगानगर पुलिस ने बुधवार शाम पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने स्थित होटल हांसल पर दबिश दी। यहां से 15 से अधिक युवक और 12 से अधिक महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अमृता दुहन को लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी पर कार्रवाई करते हुए सीओ सिटी विष्णु खत्री के नेतृत्व में दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि होटल मालिक पंजाब से युवतियां बुलाकर पैसे लेकर कमरे उपलब्ध करवाता था और देह व्यापार कराता था। पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार महिलाओं में ज्यादातर पंजाब से आई थीं, जबकि कुछ स्थानीय हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि एक महिला बच्चे को गोद में लेकर आई थी। कार्रवाई में चार थानों की पुलिस टीम शामिल रही— सदर थानाध्यक्ष सुभाष ढील, कोतवाल पृथ्वी सिंह, जवाहर नगर एसएचओ देवेंद्र सिंह और महिला थाना एसएचओ। फिलहाल पुलिस होटल मालिक और अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें