राजस्थान: वेलेंटाइन डे पर शादी, पहले करवाचौथ से पहले नई बहू प्रेमी संग भागी, ससुराल में संबंध बनाती थी

राजस्थान: वेलेंटाइन डे पर शादी, पहले करवाचौथ से पहले नई बहू प्रेमी संग भागी, ससुराल में संबंध बनाती थी

राजधानी जयपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पचपन साल की सास ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बस्सी थाना इलाके का है। जिस बहू के गायब होने की बात कही जा रही है वह एक अक्टूबर को फरार हो गई
बस्सी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि इसी साल फरवरी में बेटे की शादी अलवर में रहने वाली युवती के साथ की गई थी। शादी दोनों पक्षों की सहमति के साथ धूम-धाम से की गई थी। सास का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही बहू ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। बेटे के काम पर जाने के बाद वह अपने कमरे में चली जाती थी और वहां पर किसी युवक से बात करती थी। उसे कई बार रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन उसके बाद भी उसने बात करना बंद नहीं किया। जांच पड़ताल की तो पता चला कि शादी के पहले से ही अलवर के ही रहने वाले विकास नाम के एक युवक के साथ उसके अवैध संबंध थे। इसका खुलासा शादी के बाद हुआ।

इस घटना के बाद परिवार में क्लेश होने लगा। बहू के पीहर वालों को शिकायत की लेकिन बात नहीं बनी। सास ने बताया कि दो दिन पहले जब बेटा काम पर चला गया तो बहू ने चुपके से विकास को घर बुला लिया। दोनों काफी देर तक कमरे में ही थे और दरवाजा बंद था। उसके बाद वे दोनों चले गए।

काफी देर बाद पता चला कि बहू जाने से पहले घर से लाखों रुपयों के जेवर और कैश भी चोरी कर ले गई। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि हमें लगा बहू सुधर गई है, वह करवा चौथ के बारे में भी बात करती थी। लेकिन पता नहीं था कि वह पहले करवाचौथ से पहले घर से भाग जाएगी। करवाचौथ इसी महीने है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी इसी साल वेलेंटाइन डे पर हुई थी।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें