राजस्थान के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी…

राजस्थान के कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी…
राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी कर कार्मिकों व पेंशनरों को तोहफा दिया। इससे अब महंगाई भत्ता व महंगाई राहत बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया। इस निर्णय से लगभग 8 लाख कार्मिक एवं 4.40 लाख पेंशनरों को लाभ होगा। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कार्मिकों के लिए डीए में बुधवार को बढ़ोतरी की थी, जिसके आधार पर राज्य सरकार ने यह निर्णय किया। महंगाई भत्ता बढ़ने से बड़े स्तर पर सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा मिलेगा। दीपावली त्योहार के बाद के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं इससे पहले के 3 माह की राशि जीपीएफ में जमा होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता व महंगाई राहत में बढ़ोतरी के वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता व पेंशनरों की मंहगाई राहत एक जुलाई से 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई।

  • Related Posts

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख नई दिल्ली। भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के अधिकांश हिस्सों को…

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त सीकर। जिले में नकली और घटिया उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रींगस क्षेत्र…

    You Missed

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    राजस्थान में कब होगी बारिश? गर्मी से हाहाकार के बीच सामने आ गई मॉनसून की एंट्री की तारीख

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    सरस-लोटस के नाम पर चल रहा था नकली घी का कारोबार, 210 किलो घी जब्त

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    पूर्व मुख्यमंत्री क के घर पर ED की रेड, समर्थकों ने हमला कर टीम की गाड़ियों में की तोड़फोड़ 

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बड़ी खबर: एक तारीख से पेट्रोल पंपो पर नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन दिया बेमियादी हड़ताल का अल्टीमेटम

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    बीकानेर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से नीचे गिरा मिस्त्री, हुई मौत 

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?

    पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी गैस महंगी, जानें बढ़ी कीमतें और क्या होगा असर?