सालासर जा रहे जीजा-साला समेत 3 की दर्दनाक मौत के बाद घर में मच गया कोहराम, छोटे-छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

सालासर जा रहे जीजा-साला समेत 3 की दर्दनाक मौत के बाद घर में मच गया कोहराम, छोटे-छोटे बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के हिसार जिले से सालासर बालाजी के लिए पैदल ध्वज यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का दल रविवार सुबह एक भीषण हादसे का शिकार हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर होटल पैराडाइज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने ट्रक की टक्कर लगने वाले तीन पदयात्रियों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो साथ में चल रहे घायल हुए श्रद्धालुओं को साथी पदयात्रियों ने निजी वाहन से भरतिया अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। मृतकों की पहचान हिसार के न्यौली कला निवासी प्रीतम सिंह (34), सुरेंद्र सिंह ढांडा (32) और हांसी निवासी मनजीत जाट (30) के रूप में हुई है। तीनों पैदल यात्रा पर थे और हाथ में ध्वज लिए सालासर बालाजी के दर्शन को जा रहे थे। हादसे में चूरू जिले के लंबोर छीपीयान निवासी प्रशांत (19) और रतनपुरा निवासी विकास (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें