जमीन विवाद में चली लाठियां, पत्थरबाजी की, प्लॉट के बंटवारे को लेकर किया हमला

जमीन विवाद में चली लाठियां, पत्थरबाजी की, प्लॉट के बंटवारे को लेकर किया हमला

पाली में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। पिछले सात दिनों से चल रहा ये विवाद सोमवार को इतना बढ़ गया कि लाठी और डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मामले शहर के कोतवाली थाना इलाके के सुभाष नगर बी में सुबह 8 बजे का है। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। इसके साथ ही गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। हमले में तीन लोग घायल हो गए। इस हमले में 42 साल के श्रवण समेत उसके दो भाई जगदीश (45) और दिनेश (40) गंभीर घायल हो गए। घायल दिनेश की पत्नी लक्ष्मी देवी ने बताया कि सुभाष नगर बी में ही उनके जेठ के चचेरे भाइयों का परिवार रहता है। इनकी नजर उनके प्लॉट पर है। वे कई बार हमारे प्लाॅट में अपना हिस्सा मांग रहे थे और इसी को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को भी इन लोगों से कहासुनी हुई थी और उसके जेठ श्रवण पर हमला किया था। लक्ष्मी ने बताया कि सोमवार को ये लोग घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान चचेरे भाइयों का परिवार आया। इनके हाथ में लाठी, सरिया और लकड़ी काटने वाली कुंठ थी। अचानक इन लोगों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। तीनों को बांगड़ अस्पताल लाया गया था। इनमें जगदीश की हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार