बीकानेर: आपका भी वाहन है इतने साल पुराना तो ये खबर है आपके लिए जरुरी

बीकानेर: आपका भी वाहन है इतने साल पुराना तो ये खबर है आपके लिए जरुरी

बीकानेर। सड़क दुर्घटनाओं में बड़ा कारण 20 साल पुराने वाहनों के सड़कों पर दौड़ने का सामने आया है। इसके बाद अब प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने 20 साल से पुराने वाहनों का संचालन रोकने के लिए मुख्य मार्गों पर नाके लगा कर जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्णय किया है। साथ ही इन दिनों त्योहारी सीजन में अधिकृत वाहन डीलरों के अलावा अनाधिकृत रूप से नए वाहनों की बिक्री करने वालों पर भी नकेल कसने की तैयारी की है। आरटीओ ने बीकानेर ने परिवहन निरीक्षकों के साथ बैठक कर कार्ययोजना साझा की है। वाहनों की जांच के लिए दो दल भी गठित किए हैं। अवधिपार पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए चारों नेशनल हाइवे पर एक-एक दल तैनात करने के लिए भी योजना जारी की है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंडया ने बताया कि जिले में वाहन बिक्री करने वाले डीलर्स की सूची तैयार की है। इसमें करीब 250 डीलर है, जो दुपहिया व चौपहिया वाहनों की बिक्री के लिए अधिकृत है। कुछ डीलर शोरूम के साथ अनाधिकृत रूप से अन्य स्थानों पर भी वाहन बेच रहे है। यह नियम विरुद्ध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ अब सत कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी एवं जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में एक-एक जांच दल गठित किया गया है।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार