हथौड़े से पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, घर के पास बने टांके में कूदा

हथौड़े से पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, घर के पास बने टांके में कूदा

जालोर के सांचौर में पति ने हथौड़े से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पति भी पानी के टांके में कूद गया और सुसाइड कर लिया। परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। घटना कालूपुरा गांव की गुरुवार शाम 5 बजे की है। पुलिस ने शवों को सांचौर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। देर रात सांचौर एएसपी, डीएसपी और थानाधिकारी देवेंद्रसिंह कच्छवाह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अभी तक परिजनों ने रिपोर्ट नहीं दी है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह कच्छवाह ने बताया-वागाराम पुत्र सुखराम बिश्नोई और उसकी पत्नी बाबू देवी के बीच गुरुवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर वागाराम ने हथौड़े से बाबू देवी के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर बाबू देवी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद वागाराम ने घर के पास बने पानी के टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। देर शाम जब परिजन घर पहुंचे, तो उन्होंने बाबू देवी को लहूलुहान हालत में देखा। बाद में टांके में वागाराम का शव मिला।

  • Related Posts

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल सवाई माधोपुर जिले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार…

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में गर्म पानी करने की रॉड से करंट…

    You Missed

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    बस की टक्कर से बाइक-सवार सास-बहू और बच्चे की मौत, रिवार का मुखिया गंभीर रूप से घायल

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    गर्म पानी करने की रॉड से मां-बेटी को लगा करंट, मौत, खेलते-खेलते बच्ची ने बाल्टी में हाथ डाला

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर: आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा, किराए के मकान में चल रहा था खेल

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार