सरपंच के भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड के 14 मिनट पहले स्टेटस लगाया था

सरपंच के भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, सुसाइड के 14 मिनट पहले स्टेटस लगाया था

सरपंच के बड़े भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से 14 मिनट पहले युवक ने वॉट्सऐप पर स्टेटस भी लगाया। इसमें लिखा- मैं अपनी मर्जी से ये कदम उठा रहा हूं। मेरे जाने के बाद किसी को परेशान न किया जाए। ट्रेन से कटे युवक के चीथड़े उड़ गए। हाथ-पैर कटकर अलग हो गए, बॉडी 4 हिस्सों में बंट गई। मामला बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना इलाके के राजपुरोहित हॉस्टल के सामने रेलवे ट्रैक का मंगलवार सुबह 3:45 बजे का है। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी पुलिस ने कोतवाली बॉडी को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दी। फिलहाल पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। कोतवाली एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया- रामसर सियाई गांव निवासी हरीश परमार (25) पुत्र जानूराम बाड़मेर शहर के रामनगर में रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार को रात को रामनगर से निकलकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर पहुंचा। सुबह करीब 3:45 बजे बाड़मेर जोधपुर डेमो ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन को रोककर जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। बॉडी को बाड़मेर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई गई। कोतवाली एएसआई ने बताया- हरीश परमार ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स भी लगाया है। वह एमए कर रहा था। साथ ही कॉम्पिटिशन की तैयारी भी कर रहा था। उसका भाई जितेंद्र (24) सियाई सरपंच है। जो सबसे युवा सरपंच बना था।

  • Related Posts

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली बीकानेर। बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रखरखाव के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।…

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट बीकानेर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों और कारोबारी वर्ग के लिए बड़ी राहत भरी…

    You Missed

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    बीकानेर: हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इस समय बीकानेर से दिल्ली जाएगी फ्लाइट

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    शिक्षा विभाग का नया आदेश, संविदा शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    बीकानेर: फर्जी अकाउंट बना युवतियों से ठगी, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया

    युवती का किडनैप कर रेप किया, फिर गला दबाकर मारा, आरोपी ने दादी को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया