गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी, न्यूरोसर्जन से मांगे 5 करोड़, पुलिस ने दिया सुरक्षा गार्ड

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर धमकी, न्यूरोसर्जन से मांगे 5 करोड़, पुलिस ने दिया सुरक्षा गार्ड
गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक आनंद से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने चिकित्सक को सुरक्षा गार्ड दिया है। इसके अलावा उनके चिकित्सालय पर भी पुलिस गश्त बढ़ाई है। सीओ सिटी विष्णु खत्री ने बताया कि न्यूरोसर्जन डॉ. दीपक आनंद को सात अक्टूबर को व्हाट्सअप पर विदेशी नबरों से कॉल आई थी। पुलिस ने बताया कि बाद में वॉयस मैसेज भेजकर आरोपी ने पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और राशि नहीं देने पर कुचामन के व्यापारी जैसा हाल करने की बात कही। इस मामले में चिकित्सक की रिपोर्ट पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चिकित्सक को सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। वहीं, सदर थानाधिकारी सुभाष ढील ने बताया कि चिकित्सक के मोबाइल पर व्हाट्सअप मैसेज का डाटा कंपनी से मंगवाया है। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें