बीकानेर: बाजार में लागू हो गया ये विशेष ट्रैफिक प्लान, जाने पहले पढ़ें ये खबर

बीकानेर: बाजार में लागू हो गया ये विशेष ट्रैफिक प्लान, जाने पहले पढ़ें ये खबर

बीकानेर। धनतेरस और दीपावली के त्योहारी माहौल में भीड़ और जाम से बचाने के लिए बीकानेर पुलिस ने मुख्य बाजारों में कड़ा ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 18 अक्टूबर की सुबह से 21 अक्टूबर की सुबह तक केईएम रोड, दाउजी रोड, बड़ा बाजार, रानी बाजार और नोखा रोड पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। सार्दूल सिंह सर्किल, हनुमान मंदिर, अग्रसेन सर्किल, लालजी होटल और अण्चाबाई हॉस्पिटल की ओर जाने वाली गलियों में सिर्फ पैदल खरीदार ही चल सकेंगे। केवल पुलिस, एंबुलेंस और जरूरी सेवा वाहन को ही अनुमति दी जाएगी। भीड़ के समय बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। नोखा की ओर जाने वाली बसें और भारी वाहन अब रानी बाजार पुलिया से रोड नंबर पांच से होकर डायवर्ट किए जाएंगे। नोखा से आने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे। इस व्यवस्था की निगरानी यातायात पुलिस और सिविल पुलिस टीमें करेंगी। बीकानेर पुलिस ने चेताया है कि बाजारों में वाहनों के प्रवेश की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ट्रैफिक जवान जगह-जगह तैनात रहेंगे। नियंत्रण कक्ष पूरी तरह एक्टिव रहेगा। पुलिस की अपील है कि पैदल खरीदारी करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दीपावली शांति व सौहार्द के साथ मनाएं। वाहन चालकों से अनुरोध है कि पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि हर कोई सुरक्षित और सुखद दीपावली मना सके।

  • Related Posts

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे बीकानेर। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर आम लोगों की…

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 26 मई को बड़ी गिरावट दर्ज…

    You Missed

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    गृहमंत्री का बीकानेर दौरा: वीआईपी दौरों के चलते बीकानेर में जगह-जगह जाम, गर्मी में आमजन परेशान

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    रणवीर सिंह पर FWICE का एक्शन! अब बॉलीवुड में नहीं कर पाएंगे काम? जानिए पूरा मामला

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली

    बीकानेर : कल शहर के इस इलाके में गुल रहेगी बिजली