कोडमदेसर मार्ग पर हुआ हादसा, भाजपा नेता ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया

कोडमदेसर मार्ग पर हुआ हादसा, भाजपा नेता ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया

बीकानेर। कोडमदेसर मार्ग पर सोमवार रात सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है। दोनों का इलाज अभी चल रहा है। हादसा कैसे हुआ? इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। घायलों को भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने अपने साथियों के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंचाया था। अशोक प्रजापत ने बताया- सोमवार रात सवा बारह बजे के आसपास कोडमदेसर भैरुनाथ के दर्शन करके लौट रहे थे। इस दौरान कोडमदेसर मंदिर से थोड़ी दूरी पर दो व्यक्तियों घायल अवस्था में तड़प रहे थे। किसी अज्ञात वाहन या किसी पशु से टकराने की वजह से दुर्घटना हो गई थी। कुछ लोग 108 के लिए प्रयास कर रहे थे और कुछ वीडियो बना रहे थे।

घायलों को आशु राम बोबरवाल, अर्जुन कुमावत और श्रवण बोबरवाल के साथ भीड़ से निकाला और गाड़ी में डालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। दोनों के सिर से खून बह रहा था। हाथों, पैरों में भी गंभीर चोट लगी। घायलों में एक अमरनाथ हर्ष और दूसरा पुरुषोत्तम छंगाणी है। हर्ष नाम होने के कारण एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष को रात को सूचना दी। जिन्होंने परिजनों को सूचना करवाई। पुरुषोत्तम को उल्टियां हो रही थी और वह हाथ में फेक्चर होने के कारण दर्द से कहराता रहा।

लोग वीडियो बनाने में व्यस्त
घटना के बाद लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त थे। भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने बताया कि लोग या तो तमाशा देख रहे थे या फिर 108 एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। एडवोकेट प्रजापत ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाने से कोई कोर्ट के चक्कर में नहीं पड़ता। इस धारणा को छोड़ना चाहिए।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी