मूंगफली उत्पादन में बीकानेर देश में अव्वल, पैदावार जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

मूंगफली उत्पादन में बीकानेर देश में अव्वल, पैदावार जानेंगे तो रह जाएंगे दंग

बीकानेर। देश में बीकानेर जिला मूंगफली उत्पादन में इस बार गुजरात के राजकोट को भी पछाड़ रहा है। पिछले साल के मुकाबले उत्पादन में करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ जिले में 55 लाख क्विंटल मूंगफली उत्पादन रहने का अनुमान है। एक सर्वे में गुजरात के राजकोट जिले में कुल उत्पादन 53 लाख क्विंटल रहने के आंकड़े सामने आए हैं। जबकि बीकानेर जिले में करीब 40-45 लाख क्विंटल का कारोबार अनाज मंडियों में तथा बीज, फुटकर विक्रेताओं, ऑयल व गोटा मिलों के जरिए सीधी खरीद 10-15 लाख क्विंटल रहने का अनुमान है।

बीकानेर मंडी में मूंगफली की आवक
बीकानेर मंडी में मूंगफली की आवक

फिलहाल जिले में बीकानेर, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, बज्जू क्षेत्र में मूंगफली की खेती होती है। इस साल किसानों ने 2 लाख 80 हजार हैक्टेयर में बुवाई की। समय पर बारिश, कीट या व्याधि का प्रकोप न होने से प्रति हेक्टेयर डेढ़ से दो क्विंटल उत्पादन बढ़ा है। किसानों से बातचीत में पता चला कि प्रति हैक्टेयर औसत उत्पादन 2100 से 2200 क्विंटल के बीच रह रहा है।

दो साल का रेकॅार्ड टूटेगा
अनाज मंडी के व्यापारी मोतीलाल सेठिया के अनुसार साल 2023 में मूंगफली की फसल कमजोर थी। जबकि साल 2022 में बीकानेर अनाज मंडी ने एक करोड़ बोरी से अधिक मूंगफली का कारोबार हुआ था। साल 2024 में 2022 के रेकॉर्ड को बीकानेर अनाज मंडी पीछे छोड़ देगी। यहां करीब सवा करोड़ बोरी से अधिक मूंगफली की अनाज मंडी में आवक रहने वाली है।

पढ़ें यह खबर… कोडमदेसर मार्ग पर हुआ हादसा, भाजपा नेता ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया… CLICK

  • Related Posts

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर…

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले में चाकूबाजी के मामले की जांच कर रहे एएसआई को…

    You Missed

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस