बीकानेर: कलक्टर कोठी के पास जज से लूट, स्कूटी से गिराकर सोने की चेन छीनी

बीकानेर: कलक्टर कोठी के पास जज से लूट, स्कूटी से गिराकर सोने की चेन छीनी

बीकानेर। बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए है। जंहा पुलिस को खुली चुनौती दी जा रही है। शहर के अतिव्यस्तम पॉश इलाके में एक लूट की घटना सामने आई है। यह लूट जज के साथ घटित हुई है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि बदमाशों नें कलक्टर कोठी के चंद फ़ासले पर इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 6 बजे के आसपास की यह वारदात है। शहर के बड़ी जस्सोलाई निवासी जज स्कूटी पर सवार होकर ब्रह्मकुमारी सर्किल से पब्लिक पार्क की तरफ आ रही थी।

जैसे ही वे कलक्टर निवास के सामने शांति विला तक पहुंची तो एकाएक बाईक सवार दो बदमाशों नें उनका बैग छीनने का प्रयास किया। इस आपाधापी मेंसंतुलन बिगड़ गया और वे स्कूटी से गिर गई। जिसके बाद बदमाशों नें उनके गले में सोने की चेन को झपट्टे से छीन ली और भाग गए। इस वारदात से उनके ठोडी चेहरे पर चोटे आई है। इस वारदात के बाद उनके पिता नें मंगलवार देर रात्रि करीब 11:30 के आसपास सदर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी बीकानेर। नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम एक रेलवे…

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला बीकानेर। सूचना दिए बिना विदेशी नागरिक को गेस्ट हाउस में ठहराने पर संचालक के…

    You Missed

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर में इस जगह रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, कुछ दिन बाद होनी थी शादी

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    बीकानेर के इस गेस्ट हाउस में बिना सूचना के रुका था विदेशी, अब दर्ज हुआ मामला

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    पेट्रोल के पैसे मांगने पर लाठी से पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार के सिर पर किए कई वार

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    गैस नहीं मिली तो सिलेंडर भरी गाड़ी को टक्कर मारी:खेत में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    नौकरी का झांसा देकर युवती से रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर बार-बार शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश