पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, घर में मिला बेटा बोला- एक दूसरे पर शक किया करते थे

पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड, घर में मिला बेटा बोला- एक दूसरे पर शक किया करते थे

जयपुर में मंगलवार शाम एक घर में पति-पत्नी का शव मिला है। महिला की बॉडी जमीन पर पड़ी मिली। पति फंदे पर लटका मिला। घर में मृतकों का बेटा भी मिला। जिसने बताया कि दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। इसलिए झगड़ा होता रहा था। पुलिस को सबूत मिले हैं कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की। फिर खुद फंदे से लट गया। घटना जामडोली थाना इलाके की है। सीआई जामडोली प्रहलाद नारायण ने बताया- शाम को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली की एक मकान में दो शव हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मृतकों का बच्चा मिला, जिसने मकान खोला था। बच्चे ने बताया- वह गोविंद देव मंदिर में दर्शन के लिए गया था। घर पर लौटा तो मां फर्श पर और पिता पंखे से लटके मिले। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। पुलिस ने बेटे से मिली रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं। जांच के बाद दोनों डेड बॉडी को एसएमएस मुर्दाघर में रखवाया गया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम किया जा रहा हैं। मृतक की पहचान दाउदयाल (51) और बबीता (46) के रूप में हुई है। कॉलोनी के लोगों का भी कहना है कि दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। दोनों एक दूसरे पर शक किया करते थे। मौके से पुलिस टीम और एफएसएल को साक्ष्य मिले हैं। इससे पता चला है कि दाउदयाल ने पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या की। फिर खुद पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें