बीकानेर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, मुंह पर टेप बांधकर मार दिया

बीकानेर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, मुंह पर टेप बांधकर मार दिया

बीकानेर के छत्तरगढ़ में तीस से ज्यादा भेड़ और बकरियां चोरी करने आए बदमाशों ने सत्तर साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी। प्लास्टिक टेप से मृतक का मुंह ढक दिया गया, जिससे वो सांस नहीं ले सका। बुजुर्ग से कुछ ही दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे, जिन पर पेस्टिसाइड छिड़ककर बेहोश कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घटना का पता चला, इसके बाद से पुलिस मौके पर है। छत्तरगढ़ थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार छत्तरगढ़ कस्बे में शुक्रवार सुबह धान मंडी के सामने 70 साल के बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान उमाराम के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि बुजुर्ग के पूरे चेहरे को प्लास्टिक टेप से बांधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि मुंह और नाक टेप से बांधने के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि उमाराम रात में अपने पशुओं की रखवाली के लिए बाड़े के पास ही सो रहे थे। सुबह उनका शव बाड़े के सामने चारपाई पर पड़ा मिला। चोरों से संघर्ष करते हुए उनके साथ मारपीट भी हुई है या नहीं? इस बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थानाधिकारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच शुरू कर दी गई है। बाद में डॉग स्क्वायड भी मौके पर आई। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए आसपास के तीन-चार किलोमीटर एरिया में पुलिस टीमें भेज दी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें