बीकानेर: ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

बीकानेर: ससुराल आए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अपने ससुराल आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय मुकेश पुत्र त्रिलोकचंद नाई निवासी डूंगरबालाजी, गोपालपुरा रविवार को अपने ससुराल इंदपालसर स्थित ससुर ज्ञानीराम नाई के घर आया था। बताया जा रहा है कि यहां अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। सोमवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी। हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

  • Related Posts

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था श्रीगंगानगर में 23 मई की रात कार सवार 5 बदमाशों ने केमिस्ट को किडनैप कर लिया।…

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार बढ़ोतरी…

    You Missed

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    केमिस्ट का शव नहर में मिला, तीन दिन पहले बदमाशों ने किडनैप किया था

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    बीकानेर के प्रतिष्ठित ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा था नकली घी, दबिश देकर जब्त किया माल

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    आम आदमी पर महंगाई की मार: सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले ही महंगे

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज कितने रुपये सस्ते हुए दाम निवेशकों का बदला रुख

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना

    बड़ी खबर: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बोट्स और मिसाइल साइट को बनाया निशाना