बीकानेर: तेज स्पीड कार ने आधा दर्जन बाइक्स को कुचला, भाजपा नेता की कार को भी मारी टक्कर

बीकानेर: तेज स्पीड कार ने आधा दर्जन बाइक्स को कुचला, भाजपा नेता की कार को भी मारी टक्कर

बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने भाजपा नेता मोहन सुराणा सहित तीन बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। ये कार उदयरामसर से गंगाशहर क्षेत्र में पहुंची थी और वहां खड़ी आधा दर्जन बाइक्स को चपेट में लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन बाइक्स कार के नीचे जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान अनियंत्रित कार ने भाजपा नेता मोहन सुराणा की कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में सुराणा की कार को भी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसाम नंबर की यह कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आई और सड़क किनारे खड़ी बाइकों में जा घुसी। हादसे के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि सभी बाइकें उस समय बाहर खड़ी थीं और उन पर कोई सवार नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। जिन लोगों की बाइक्स को नुकसान पहुंचा है, वो भी गंगाशहर थाने पहुंचे।

  • Related Posts

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गोयलों का मोहल्ला में बुधवार को घर में बने पानी के कुंड…

    बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ

    बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले कोणों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। द्रिक…

    You Missed

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

    बीकानेर: पैर फिसलने से घर के कुंड में गिरने से युवती की मौत

    बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ

    बनेगा सूर्य-शनि का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन-लाभ

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य