ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

ब्रेकिंग: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 की मौत, मृतकों में ज्यादातर महिलाएं

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार को एकादशी के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं। रेलिंग गिरने की वजह से हादसा हुआ। घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। भगदड़ के कई वीडियो सामने आए हैं,जिसमें मंदिर की सीढ़ियों पर लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। इनमें महिलाएं, बच्चें और कई बुजुर्ग भी थे। इसी दौरान रेलिंग गिर गई और लोग भीड़ से दबने लगे।महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने के लिए चीखते-चिल्लाते दिखे। कई तो अपनी जान बचाने के लिए लोगों के ऊपर चढ़कर निकलते दिखे। वहीं, हादसे ही बाद के वीडियो में लोग भीड़ में दबी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालते दिखे। महिलाएं भगदड़ वाली जगह पर इधर-उधर बेसुध पड़ी दिखाई दीं। लोगों ने भीड़ में से महिलाओं को उनके हाथ-पैर पकड़कर खींचते दिखाई दिए। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता ने बताया कि मंदिर में हर हफ्ते करीब 1500 से 2000 श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आज एकादशी होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी। उन्होंने बताया कि मंदिर पहली मंजिल पर स्थित है और यहां जाने के लिए 20 सीढ़ियां हैं। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और रेलिंग टूट गई, जिससे भगदड़ मच गई।

  • Related Posts

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू वाणी, व्यापार और बुद्धि के स्वामी बुध बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं. 11…

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट मौसम का मिजाज मंगलवार से अचानक बदल गया था।…

    You Missed

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    मीन राशि में शनि-बुध की युति, इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम जल्द होगा शुरू

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

    राजस्थान के 29 जिलों में बदला मौसम का मिजाज, आईएमडी ने जारी किया झमाझम बारिश और तेज हवा का डबल अलर्ट

    पूर्व सरपंच पर चढ़ाई बोलेरो, मौत, 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे

    पूर्व सरपंच पर चढ़ाई बोलेरो, मौत, 6 दिन से अस्पताल में भर्ती थे

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल-वैन ने कुचला, मौके पर मौत

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    डॉक्टर ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, वाट्सएप पर स्टेटस लगाया था- मरीज नहीं देखे जाएंगे

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त

    बीकानेर : पुलिस ने फड़बाजार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ई सिगरेटों को किया जब्त