राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा

राजस्थान में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, आज से नई दरें लागू; जानिए अब कितने में मिलेगा

देश में बढ़ती महंगाई के बीच होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए मामूली राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार से राजस्थान में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कटौती की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि, आम जनता के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों की नई रेट लिस्ट के अनुसार, अब 19 किग्रा कॉमर्शियल सिलेंडर 1,618.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 1,623.50 रुपये था। यह कटौती छोटी जरूर है, लेकिन लगातार तीसरे महीने कीमतों में कमी का सिलसिला बरकरार रखती है।

पिछले महीनों में भी घटी कीमतें
पिछले महीने यानी अक्टूबर में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 15 रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिससे व्यापारियों में नाराजगी थी। लेकिन सितंबर में 51 रुपये, अगस्त में 34 रुपये और जुलाई में 58 रुपये की भारी कटौती के बाद यह राहत का सिलसिला जारी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की