गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के वांटेड बदमाश के घर रेड, बेबस पिता बोले- असली औलाद है तो सरेंडर कर दे

गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के वांटेड बदमाश के घर रेड, बेबस पिता बोले- असली औलाद है तो सरेंडर कर दे

अगर असली औलाद है तो सरेंडर कर दे। गलत काम करने वाले का आखिरी अंजाम मौत होता है। हमारा सामाजिक जीवन खराब हो गया है। रिश्तेदारी भी खराब हो गई है। पड़ोसी-घरवाले भी घर आने से कतराते हैं। बेटा-बेटी की शादी नहीं हो रही। ये बेबसी और लाचारी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के वांटेड बदमाश योगेश स्वामी (28) के पिता शिवचंद स्वामी की है। गैंगस्टर श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान का रहने वाला है। जिला पुलिस ने उसके घर पर रेड डाली। घर में उसका परिवार मिला। पुलिस को देखकर उसके पिता को अपने बेटे के गलत कामों पर शर्मिंदगी महसूस हुई। इसके बाद पिता ने एक वीडियो मैसेज एक बेटे को सरेंडर करने को कहा। बता दें कि बदमाश योगेश स्वामी पर आर्म्स एक्ट, धमकी और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज है। इस पर साल 2016 में मटीलीराठान थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। जनवरी 2024 में श्रीगंगानगर के सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 23 जनवरी 2024 को पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। पिता शिवचंद स्वामी (52) ने कहा- बेटा योगेश कुमार के विदेश भागने की बात कही जाती है। वह हमारे कॉन्टैक्ट में नहीं है और न ही फोन करता है। करीब 4-5 साल पहले उसे थाने लेकर गए थे, उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद मुझसे लड़ाई होने के बाद वापस घर नहीं आया। वह उससे आखिरी मुलाकात थी। शिवचंद स्वामी ने कहा- कानून के नए रुल आ गए हैं। वह किसी को धमकी देता है तो हमारे घर पर पुलिस आती है। पुलिस के रेड मारने पर हम ही दुखी होते हैं। वह बहुत गलत काम कर रहे हैं। इनको सरेंडर होना चाहिए। पिता ने कहा-वो (बेटा) कहीं भी है तो उसे बताना चाहिए। उसको कॉन्टैक्ट करना चाहिए। पुलिस के पास आकर सरेंडर करना चाहिए। दो-चार साल अंदर रह जाएगा, इसमें क्या हर्ज है। कम से कम गलत काम तो नहीं करें।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार