राजस्थान में बीजेपी नेता पर बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

राजस्थान में बीजेपी नेता पर बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग

बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के खिलाफ बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी पुलिस थाने में एक महिला ने चाकू की नोक पर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले अपने एक साथी से उसका अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया और फिर वीडियो वायरल कर दिया। गौरतलब है कि पांच-सात दिनों पहले इसी बीजेपी कार्यकर्ता का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने रिपोर्ट पर पीड़िता का मेडिकल करवा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एक विवाहिता महिला ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 18 सितंबर 2025 को मेरे पति घर पर नहीं थे और बेटा भी बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे घर से खेत जाने के लिए रवाना हुई। जब पड़ोसी के खेत में से जाने लगी तो पहले से झाड़ियों में बैठे आरोपी ने उसे पकड़ लिया। चाकू की नोंक पर बलात्कार किया। आरोपी ने अपने एक साथी से उसका अश्लील वीडियो भी बनवाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे वारयल करने की धमकी दी। आरोपी ने दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कहा कि मेरी पहुंच ऊपर तक है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। डर के कारण किसी को इसके बारे में बताया नहीं। गुड़ामालानी थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है और मेडिकल भी करवाया गया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार