बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, तेज रफ्तार बोलेरो से हुई थी टक्कर

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, तेज रफ्तार बोलेरो से हुई थी टक्कर
नागौर के मेड़ता में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस और बोलेरो में टक्कर हो गई। बस पलटी खाते हुए 50 फीट दूर जाकर सीधी हो गई। वहीं बोलेरो सड़क के पास पलट गई। हादसा भूरियासनी-आकोली चौराहे पर सोमवार सुबह 8 बजे हुआ। पांच बच्चों और दोनों वाहनों के ड्राइवर को चोट आई है। घायलों का मेड़ता के निजी अस्पताल में इलाज किया गया। दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मेड़ता सिटी सीआई धर्मेश दायमा ने बताया- मेड़ता की जय राणा स्कूल बस आकेली गांव से 5 बच्चों को लेकर इंदावड़ गांव में जा रही थी। वहीं बोलेरो मेड़ता से खाखड़की की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भूरियासनी-आकोली चौराहे पर दोनों वाहन में भीषण टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। बस में 5 बच्चे और ड्राइवर सुशील था। वहीं बोलेरो में केवल ड्राइवर था।

  • Related Posts

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर ने अपनी सहकर्मी महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेज दिए।…

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार जयपुर: राजस्थान में सर्दी का दौर लगभग खत्म हो चुका है। अब केवल सुबह और शाम ही हल्की सर्दी…

    You Missed

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    सरकारी टीचर ने महिला शिक्षक को रेप की धमकी दी, अश्लील मैसेज भी किए

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    इतनी तारीख से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: ताला-चाबी ठीक करने के बहाने रैकी, फिर चोरी, कई और चोरियों के राज खुलेंगे

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    बीकानेर: पीली धातु को सोना बताकर 7 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शरीर के टुकड़े हुए