अगले 4 दिन 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें बीकानेर के मौसम का हाल

अगले 4 दिन 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें बीकानेर के मौसम का हाल

बीकानेर। साल 2026 का आगाज राजस्थान में ठिठुरन, घने कोहरे और बारिश की चेतावनी के साथ हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ने के आसार हैं। जैसलमेर में तो देर रात से ही मावठ की बारिश शुरू हो गई है। जैसलमेर में बड़ी संख्या में देश भर से पर्यटक नया साल मनाने आए हैं। वहीं, दिल्ली में छाए घने कोहरे के कारण विमान सेवा पूरी तरह चरमरा गई है, जिसका सीधा असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला।

इन 22 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटपूतली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागौर, फलौदी और श्रीगंगानगर सहित 22 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 1 जनवरी को इन इलाकों में मावठ होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें