नेशनल हाईवे पर खूनी सघंर्ष, करीब 10 लोग घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

नेशनल हाईवे पर खूनी सघंर्ष, करीब 10 लोग घायल, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
पाली के नेशनल हाइवे-68 पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मीठी बेरी सरहद के पास दो गुटों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। दिनदहाड़े हुई इस हिंसक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सांचौर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गौड़ा बाड़मेर और डावल व हेमागुड़ा के कुछ लोगों के सामाजिक विवाद के चलते आमना-सामना हो गया, जो अरणाय में एक सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे, इसी दौरान मीठी बेरी सरहद में दूसरे पक्ष ने उनका रास्ता रोक लिया। हिंसक झड़प के दौरान हमलावरों ने 5 वाहनों में तोडफ़ोड़ की, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह विवाद पुरानी रंजिश का नतीजा है। जानकारी के अनुसार, आसुराम नाई ने बताया कि उसकी बेटी वर्षा की शादी डावल निवासी दिनेश पुत्र घेवर सेन के बेटे से हुई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व वर्षा की आत्महत्या के बाद समाज ने लड़के पक्ष को दोषी मानते हुए सामाजिक बहिष्कार कर दिया था।

  • Related Posts

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर…

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले में चाकूबाजी के मामले की जांच कर रहे एएसआई को…

    You Missed

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस