आ गई मौसम विभाग की डबल चेतावनी, आज राजस्थान के इन 23 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

आ गई मौसम विभाग की डबल चेतावनी, आज राजस्थान के इन 23 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में नए साल में सर्दी बढ़ गई है। वहीं साल के पहले ही दिन कई जिलों में बारिश भी हुई जिसके बाद अब मौसम विभाग ने घने कोहरे का डबल अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम केन्द्र के अनुसार शुक्रवार को 13 जिलाें में कोहरे का ऑरेंंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 10 जिलों में येलो अलर्ट भी है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। इधर, पिछले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई। वहीं सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 26 मिमी दर्ज हुई है। जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई। मावठ किसानों के चेहरे खिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह मावठ फसलाें के लिए फायदेमंद है।

मौसम विभाग ने आज डबल अलर्ट जारी करते हुए भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूूतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में अति घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट दिया है। वहीं नागौर, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर, टोंक, कोटा, झालावाड़, जयपुर, बूंदी, बारां और अजमेर में येलो अलर्ट जारी करते हुए घने कोहरे का असर रहने की संभावना जताई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें