बेटी से मिलने जा रहे होमगार्ड-जवान को आया हार्ट-अटैक, मौत

बेटी से मिलने जा रहे होमगार्ड-जवान को आया हार्ट-अटैक, मौत
बीकानेर। बेटी से मिलने उसके ससुराल जा रहे होमगार्ड जवान को बीच रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। बाइक रोकते ही वे सड़क पर ही गिर गए। गुजर रहे लोगों ने उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा गांव के पास करीब 10 बजे हुई। भाद्राजून थाना अधिकारी लालाराम ने बताया- पाली शहर के सदर थाना क्षेत्र के मानपुरी भाकरी निवासी अर्जुनलाल(46) पुत्र जस्साराम सरगरा शुक्रवार को बाइक पर बेटी मधु के ससुराल जा रहे थे। मधु का ससुराल जालोर जिले के बाला गांव में है। भाद्राजून थाना क्षेत्र के रामा गांव के पास कच्चे रास्ते पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बाइक रोक कर खड़ी, जिसके बाद वे गिर गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इलाज के लिए भाद्राजून हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनकी बॉडी में कोई गंभीर चोट नहीं आई। परिजनों का कहना है कि उनका पहले से हार्ट का इलाज चल रहा था। संभवत: हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है। हालांकि मौत का पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आ पाएगा।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें