पार्टी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या:खाने की बात को लेकर हुआ था विवाद

पार्टी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या:खाने की बात को लेकर हुआ था विवाद

न्यू ईयर पार्टी में खाने की बात को लेकर हुए विवाद में सोलर कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर दी गई। कंपनी के दो कर्मचारी आपस में भिड़ गए थे। एक कर्मचारी ने दूसरे के सिर में पत्थर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया। जोधपुर में इलाज के दौरान 2 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई। मामला बाड़मेर के शिव थाना इलाके का है। शिव थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया- शिव थाना इलाके के कोटड़ा मेहरों की ढाणी गांव रिन्यू पावर प्लांट परिसर में एक जनवरी की देर रात पार्टी चल रही थी। इस दौरान खाने को लेकर झांसी (यूपी) के रहने वाला मशीन ऑपरेटर सत्येंद्र सिंह (34) बाड़मेर के आकोड़ा के रहने वाले सवाई सिंह (35) के बीच विवाद हो गया था। सवाई सिंह ने डंडा सत्येंद्र के पैर पर दे मारा। आरोप है कि सत्येंद्र ने तैश में आकर सवाई के सिर पर पत्थर दे मारा। वह (सवाई) लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। बाकी कर्मचारियों ने किसी तरह सत्येंद्र को शांत कराया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें