बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की रिपोर्ट देख हो गए सभी हैरान

बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की रिपोर्ट देख हो गए सभी हैरान

बीकानेर। पीबीएम जनाना हॉस्पिटल में एक महिला का ऑपरेशन होने के बाद दोबारा पेट में बच्चा होने का मामला सामने आया है। सुजानदेसर निवासी की पत्नी करीब 2 महीने से गर्भवती है। जानना एच ओ डी डॉ संतोष खजोटिया से उसका ट्रीटमेंट चल रहा है। पेट में दर्द की शिकायत होने पर महिला डॉक्टर के घर गई। डॉक्टर की सलाह पर प्राइवेट लैब से सोनोग्राफी कराई। सोनोग्राफी की रिपोर्ट के आधार पर पीबीएम हॉस्पिटल में महिला का ऑपरेशन कर दिया गया। रिपोर्ट में बताया कि बच्चा महिला की बच्चेदानी से लगी ट्यूब में फंसा हुआ है। ऑपरेशन 19 दिसंबर को हुआ था। 7 दिन बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। वापस डॉक्टर को दिखाया तो पीबीएम अस्पताल में सोनोग्राफी करवाई गई। उसकी रिपोर्ट देखकर सभी हैरान रह गए। बच्चा बच्चेदानी में बताया गया। महिला के परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे और गलत ऑपरेशन करने पर नाराजगी जाहिर की। महिला के मामा का कहना है कि दिव्या के पेट में दो बच्चे बताए जा रहे हैं। यदि ट्यूब का ऑपरेशन किया तो वह बच्चा कहां गया? उन्होंने आरोप लगाया डॉक्टर ने गलत ऑपरेशन कर दिया, जिस दिन ऑपरेशन किया गया डॉक्टर खजोटिया खुद नहीं आईं। दिव्या को जान का खतरा बताकर जल्दबाजी में ऑपरेशन किया। ड्यूटी पर मौजूद दूसरे डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, जबकि इस तरह का गंभीर मामला था तो डॉक्टर संतोष को खुद मौजूद रहना चाहिए था।

महिला के दो बच्चे थे, एक ट्यूब में एबॉर्ट हो गया गायनी एचओडी डॉ संतोष खजोटिया का कहना है कि महिला ने के पेट में दो बच्चे थे। उसने प्राइवेट लैब से सोनोग्राफी करवाई तो बच्चा ट्यूब में फंसा हुआ बताया गया। यूट्रस में बच्चा बताया ही नहीं गया था। उसी के आधार पर ड्यूटी स्टाफ ने जब ऑपरेशन किया तो सिचुएशन पता चली। बच्चा ट्यूब से एबॉर्ट हो गया था। यानी वह गिर गया था। ऐसा काफी रेयर केस में होता है। अब महिला की अस्पताल से सोनोग्राफी करवाई तो यूट्रस में बच्चा बताया गया है। महिला के परिजनों को सारी बात समझाई गई है, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हैं। ऑपरेशन करने से पहले उनकी काउंसलिंग की जानी चाहिए थी। ऐसी परिस्थितियां काफी रेयर होती हैं। यह कमी भी प्राइवेट लैब के सोनोलॉजिस्ट की है। जब वह जांच कर रहा था तो उसने यूट्रस में बच्चों की रिपोर्ट क्यों नहीं की।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें