राजस्थान में कड़ाके की ठंड, 25 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

राजस्थान में कड़ाके की ठंड, 25 जिलों में आज स्कूलों की छुट्टी

जयपुर। राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी का असर तेज हो गया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकतर जिलों में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते आज भी 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। मौसम विभाग ने भी आज प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे-शीतलहर का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से राजस्थान में आज भी जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। रात से ही सर्द हवाओं के असर के चलते गलन बढ़ गई, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। बुधवार सुबह भी अधिकतर जिलों में कोहरे और बादलों की चादर छाई हुई है। जिससे सर्दी का असर और तेज हो गया। हालात यह है कि सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दे रहे है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 24 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर ने सवाई माधोपुर, बूंदी और कोटा में घने कोहरे-शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, टोंक, जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, गंगानगर और बीकानेर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा सीकर, चूरू और झुंझुनूं में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें