कपड़ा फैक्ट्री में 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, बाॅयलर एरिया में अचेत मिले थे

कपड़ा फैक्ट्री में 2 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, बाॅयलर एरिया में अचेत मिले थे

भीलवाड़ा में सीताराम डेनिम कपड़ा फैक्ट्री में दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मजदूर बॉयलर क्षेत्र में कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे दोनों बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा का है। प्रारंभिक जांच में बॉयलर से निकलने वाली जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दूसरे मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल और पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। मजदूरों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बॉयलर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बिना प्रशिक्षित स्टाफ के काम कराया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ।

तेज सर्दी की वजह से स्कूलों में हो गया अवकाश…READ

जानकारी के अनुसार, गजानंद गाडरी (25) पुत्र रामचंद्र निवासी जिंद्रास आसींद और कमलेश गुर्जर (24) पुत्र जीवराज गुर्जर निवासी नानोड़ी 6 महीने से फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों की बॉयलर साइट पर ड्यूटी थी। दोनों को आज सुबह अन्य कर्मचारियों ने अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े देखा। एम्बुलेंस से दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रायला थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया- रायसिंहपुरा स्थित सीताराम डेनिम फैक्ट्री में दो मजदूरों की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे। दोनों की बॉडी को महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। परिजनों और मजदूरों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें बीकानेर की खबरें एक क्लिक में…

  • Related Posts

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। लापता व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडंूगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के…

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा जयपुर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम…

    You Missed

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं