एसपी के बंगले के बाहर से युवती किडनैप, स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने खींचकर गाड़ी में डाला

एसपी के बंगले के बाहर से युवती किडनैप, स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने खींचकर गाड़ी में डाला

भीलवाड़ा में एसपी के बंगले के सामने से दिनदहाड़े युवती का किडनैप हो गया। ब्लैक स्कॉर्पियो में आए लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और रफ्तार में गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने रोकने की कोशिश की तो उनको कुचलने का प्रयास किया। ससुराल पक्ष आरोप कि स्कॉर्पियो में युवती के पीहर पक्ष के लोग थे। उनका दावा है कि युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन युवती के परिवार वाले इससे नाराज थे। घटना कलेक्ट्रेट परिसर के पास एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूरी पर बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई।

-सर्दी की वजह से स्कूलों में इतनी तारीख तक अवकाश… READ

जानकारी के अनुसार, प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने पीहर पक्ष से खुद की जान को खतरा बताया था। इसका शपथ पत्र लेकर वह एसपी ऑफिस पहुंची थी। लौटते समय बीच सड़क पर ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और फरार हो गए।युवती के ससुराल पक्ष का कहना है कि युवती को पीहर पक्ष से जान का खतरा था। इसी कारण वह उनसे दूर रह रही थी। कई बार पीहर पक्ष की ओर धमकी दी गई थी। ऐसे में युवती अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी ऑफिस आई थी। शपथ पत्र देकर वह लौट रही थी। इसी दौरान एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर दूर स्थित एसपी के बंगले के बाहर एक ब्लैक स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी में बैठे लोगों ने युवती को खींचकर गाड़ी में डाला और फरार हो गए।

-बीकानेर की खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

  • Related Posts

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस बीकानेर। लापता व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडंूगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के…

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा जयपुर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम…

    You Missed

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: लापता व्यक्ति का तीन दिन बाद मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    आज बनेगा सूर्य-चंद्रमा का वैधृति योग, शाम इतने बजे के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    बीकानेर: रेलवे का सुपरवाइजर बनकर फरारी काट रहा था ड्रग सप्लायर, एएनटीएफ ने ऐसे पकड़ा

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूसर ने पी लिया जहर, गंभीर हालात में भर्ती

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं

    बीकानेर: पार्षद के घर से वाटर सिस्टम चोरी, सीसीटीवी में कैद हुईं महिलाएं