6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड, बिलख-बिलख कर रोने लगे पिता

6 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड, बिलख-बिलख कर रोने लगे पिता

अलवर में 6 महीने की गर्भवती महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पीहर पक्ष ने सोने की अंगूठी और अन्य दहेज न देने पर सास और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। महिला कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। 2 दिन बाद उसका कोई पेपर भी था। मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव का है। डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया- गायत्री उर्फ मंजू का पीहर (21) की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच की जाएगी। महिला का पति गौरव अलवर शहर में आयशर फैक्ट्री में नौकरी करता है।

-जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम… READ

गायत्री के पिता संतोष ने बताया- बुधवार शाम करीब 4 बजे मेरे समधी का फोन आया और मुझे अस्पताल आने के लिए कहा। मैं मजदूरी छोड़कर अस्पताल पहुंचा, तो वहां मेरी बेटी का शव मिला। मेरी बेटी 6 महीने की गर्भवती थी। संतोष ने बताया- मेरी बेटी की सास और ननद हमेशा दहेज को लेकर उसे ताना मारती थी। सास अक्सर सोने की अंगूठी नहीं देने की बात कहती थी। संतोष ने आगे बताया- बेटी की मंगलवार सुबह ही अपनी मां से बात हुई थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया था।

बीकानेर की NEWS पढ़ने के लिए करें यहां CLICK…

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें