बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी का खुलासा

बीकानेर में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी का खुलासा

बीकानेर। वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की सनसनीखेज घटना का आरपीएफ ने खुलासा कर दिया है। 6 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़-बिग्गा के बीच वंदे भारत के शीशे टूटने की घटना ने यात्रियों में दहशत फैला दी थी। अब आरपीएफ की सतर्कता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में 12 वर्षीय बालक को निरुद्ध किया गया है। 6 जनवरी 2026 को बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस जब श्रीडूंगरगढ़ और बिग्गा के बीच पहुंची, तभी ट्रेन के एक कोच का विंडो ग्लास अचानक क्रेक हो गया। ट्रेन में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने घटना की जांच कर रतनगढ़ चौकी में रेल अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सुभाष बिश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। वंदे भारत ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज को वाशिंग लाइन बीकानेर से मंगवाकर विश्लेषण किया गया।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें