परीक्षा देकर निकली स्टूडेंट स्कूल में दूसरी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान तोडा दम

परीक्षा देकर निकली स्टूडेंट स्कूल में दूसरी मंजिल से गिरी, इलाज के दौरान तोडा दम

श्रीगंगानगर। एसडी गर्ल्स स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास की छात्रा रमनदीप कौर पुत्री विजयकुमार शुक्रवार को प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी स्कूल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त उसकी मां और भाई साथ थे। कोतवाली थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया- पुरानी आबादी टावर रोड के पास रहने वाली छात्रा रमनदीप शाम 4.15 बजे स्कूल की दूसरी मंजिल से गिर गई थी। रमनदीप की तबीयत खराब थी, लेकिन उसका बॉयोलॉजी का प्रैक्टिकल होने के कारण मां और भाई उसे लेकर स्कूल आए थे। दोनों परीक्षा लैब के बाहर इंतजार कर रहे थे। प्रैक्टिकल देने के बाद जब वे रमनदीप को लेकर जा रहे थे, इसी दौरान रमनदीप दूसरी मंजिल से हॉल की तरफ गिर पड़ी। परिजन और स्कूल स्टाफ छात्रा को गोदी में उठाकर लाए और स्कूल बस से उसे नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस