कार में फंसे युवक चीखते रहे भाई बचा लो, 4 दोस्तों की हुई थी मौत

कार में फंसे युवक चीखते रहे भाई बचा लो, 4 दोस्तों की हुई थी मौत

‘कोई हमें बचा लो, मैं कार के अंदर फंसा हुआ हूं… क्या कोई सुन रहा है?’ भाई अंदर फंसा हूं, कोई बचा लो… भाई कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है। भाई कोई मुझे बाहर निकालो…’ । यह चीख-पुकार कार में फंसे दोस्तों की है। 17 जनवरी तड़के 3 बजे उदयपुर में पुराने अहमदाबाद बाइपास पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। कार सवार 6 दोस्त 10 मिनट तक जान बचाने की गुहार लगाते रहे। जब तक लोग पहुंचे तब तक 4 दोस्तों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल दो युवक कार में तड़प रहे थे। कारों की टक्कर में दोस्त के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार तड़के हुए हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए थे। गाड़ियों में युवक बुरी तरह फंस गए थे। गेट तोड़-तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। बरकत कॉलोनी निवासी अयान का 16 जनवरी को बर्थडे था। वो अपने 5 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त कार में सवार होकर निकले थे। एक दोस्त वीडियो बना रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि शेर मोहम्मद कार को 100 से 120 और फिर 140 की स्पीड से भगा रहा है। वीडियो शुरू होने के महज 1 मिनट 10 सेकेंड बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पीछे बैठा एक युवक 140 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से मना करता रहा। हादसे के बाद घायल युवक दर्द से कराहते हुए मदद के लिए गुहार लगाते रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस