राजस्थान में पंचायत चुनाव पर नया अपडेट, मतदान केंद्रों पर होगा बड़ा बदलाव; आदेश जारी

राजस्थान में पंचायत चुनाव पर नया अपडेट, मतदान केंद्रों पर होगा बड़ा बदलाव; आदेश जारी
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थानों के चुनावों के दौरान मतदान केन्द्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर आदेश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा की ओर से मंगलवार को जारी निर्देशों के अनुसार वर्ष 2009 के चुनावों में लागू किए गए प्रावधान यथावत रहेंगे। आदेश के तहत मौजूदा मंत्री, सांसद, विधायक और सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के लिए भी मतदान केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान केन्द्र के अंदर और उसके 100 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन ले जाने और उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसी क्रम में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर मतदाता सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की दर भी तय कर दी गई है। आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची एक तरफ छपी होने पर दो रुपए प्रति पृष्ठ तथा दोनों तरफ छपी होने पर चार रुपए प्रति पृष्ठ की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट  जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज फिलहाल नरम रहने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के विभिन्न…

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर बीकानेर। नाल थाना इलाके में होटल संचालक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाल निवासी लालसिंह राजपूत…

    You Missed

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर में इस जगह युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    बीकानेर: मामूली कहासुनी बदली खूनी संघर्ष में, युवक पर चाकू से हमला

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    शहर में इस जगह दिनदहाड़े लूट का प्रयास, बाइक सवार की आंखो में फेंकी मिर्च

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    बीकानेर: हाईवे पर हादसा, पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल

    एसीबी का एक्शन, पटवारी को 8 हजार की घूस लेते पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर बजाए ढोल