2 बसों में आमने-सामने की टक्कर:6 लोग हुए घायल, मेगा हाईवे पर हुआ हादसा

2 बसों में आमने-सामने की टक्कर:6 लोग हुए घायल, मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
चूरू। चूरू जिले के रतनगढ़ में बुधवार रात मेगा हाईवे पर एक रोडवेज बस और स्लीपर बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा शहर के बस स्टैंड से रवाना होकर मेगा हाईवे पर टी-पॉइंट के पास हुआ। रोडवेज बस अजमेर से सरदारशहर की ओर जा रही थी, जबकि स्लीपर बस हनुमानगढ़ से जयपुर की दिशा में जा रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के शीशे टूट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मेगा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों बसों में 70 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस युवा नेता रामवीर सिंह राईका अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद रतनगढ़ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मेगा हाईवे पर लगे जाम को हटाकर आवागमन को सुचारु करवाया।

  • Related Posts

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया जैसलमेर जिले में 2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने सुसाइड कर लिया। दंपती…

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे बीकानेर। फर्टीलाइज के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले…

    You Missed

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    2 बच्चों की हत्या कर मां-बाप ने किया सुसाइड, भाई ने कूदते देखा तो शोर मचाया

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: फर्जी कंपनी बनाकर व्यापारियों को लगाया चूना, एक करोड़ की ठगी का शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    इस जगह बस और ट्रक की भिड़ंत में दो की मौत, दस घायल

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर