बीकानेर में रात में बरसे बादल, सुबह तक गरजे, अगले दस दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

बीकानेर में रात में बरसे बादल, सुबह तक गरजे, अगले दस दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

बीकानेर में मौसम एक बार फिर बदल गया है। अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते देर रात जहां हल्की बरसात हुई, वहीं सुबह तक बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। रात में बादल इतने तेज गरजे की लोगों की नींद ही खुल गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दस दिन तक बीकानेर में इसी तरह का मौसम रहेगा। इधर, शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों को व्यवस्था की चिंता हो रही है। बीकानेर में देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई। लोग सुबह उठे तो सड़कें भीगी हुई नजर आई। रातभर बादलों के गरजने की आवाज ने परेशान किया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं मावठ की इस बारिश से किसान के चेहरे खिले हुए हैं। ये बारिश फसल के लिए फायदेमंद रहेगी।

गुरुवार को बारिश पश्चिमी विक्षोभ से हुई हे। अब 26 जनवरी को फिर नया विक्षोभ आ सकता है। इससे भी बारिश होगी। माना जा रहा है कि अब फरवरी के शुरूआती दिनों तक ऐसा ही माहौल रहेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में शादियों के आयोजन शुरू हो चुके हैं, जिसमें बारिश के कारण खलल पड़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि दो विक्षोभ के कारण एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव और बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी के पहले सप्ताह से मौसम सामान्य हो जाएगा। दरअसल दो विक्षोभ कट-टू-कट आ रहे हैं। पहला विक्षोभ गुरुवार से शुरू हो गया, जिसका असर बारिश के रूप में 23 जनवरी को देखने को मिल सकता है। दूसरा विक्षोभ 26 को आएगा। उसका असर 27 तक रहने के आसार हैं। इसलिए शादियों के सीजन में लोगों को सतर्क रहना होगा।

  • Related Posts

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह राहु ने आज शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. राहु का यह नक्षत्र…

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है. नई दरों के…

    You Missed

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    कुंभ राशि पर भारी राहु! आज से इन 4 राशियों को भी कष्ट देगा ये ग्रह

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    महंगाई का एक और झटका, सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: गारमेंट व्यापारी का 20 मिनट में ही साफ हो गया बैंक बैलेंस, पढ़ें ये खबर

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    सिरफिरे युवक ने विवाहिता पर ब्लेड से किया हमला; गले, कमर और पैर में गंभीर घाव

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    बीकानेर: पुलिस से बचने के लिए नहर में कूदा बदमाश, टीम ने पानी में उतरकर दबोचा

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी

    मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा एक्शन, नकली बीज के खिलाफ प्रदेश के 4 जिलों में एक साथ छापेमारी