शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

शादी से इनकार करने पर भाभी की चाकू से गोदकर देवर ने की हत्या

जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां शादी के लिए दबाव बना रहे रिश्तेदार (देवर) ने 30 वर्षीय विधवा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल एक महिला की जान ले ली, बल्कि उसके दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया भी छीन लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेम कॉलोनी, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर में करीब 15 वर्ष से रह रही पूनम कटारिया पत्नी लक्की कटारिया की हत्या हुई है। पूनम के पति लक्की की एक वर्ष पहले पीलिया से मृत्यु हो चुकी थी। पति के निधन के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों विराट (13) और हिमांशु (8) की परवरिश की जिम्मेदारी निभा रही थी। वह इलाके में तीन घरों में खाना बनाने का काम करती थी। रोजाना सुबह आठ बजे काम पर जाती, करीब 11:30 बजे लौटती और फिर शाम 6:30 बजे काम पर जाकर 7:30 बजे तक वापस आती थी। गुरुवार शाम को भी काम समाप्त कर घर लौटते समय, घर से करीब 200 मीटर पहले पूनम का सामना मामा ससुर के बेटे अनिल से हुआ, जो रिश्ते में उसका देवर लगता है। अनिल ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से पूनम वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। आसपास के लोग पूनम को तत्काल गाड़ी से कांवटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

  • Related Posts

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में…

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार बीकानेर। बीकानेर के सदर पुलिस थाना ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी…

    You Missed

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

    बीकानेर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ सहायक से 75 लाख नगद, एक किलो सोना बरामद

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    बीकानेर पुलिस की कार्रवाई, 14.95 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार

    120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    120 साल बाद एक साथ आएंगे सूर्य-शुक्र-शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

    बीकानेर: हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास, ये था मामला

    बीकानेर: हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास, ये था मामला

    पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

    पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत, तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई

    19 साल की छात्रा की हार्ट-अटैक से मौत, क्लास में बैठे-बैठे कुर्सी से गिर गई