बीकानेर: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कैंपर से मारी टक्कर-पिस्टल लहराकर दी धमकी

बीकानेर: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, कैंपर से मारी टक्कर-पिस्टल लहराकर दी धमकी

खाजूवाला। थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित तेजाराम पुत्र पतराम नायक निवासी चक 14 डीकेडी ने पुलिस थाना खाजूवाला में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उसके परिवार की लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते पहले भी उसके पुत्र संदीप को कुचलकर मारने की नीयत से पीछा किया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, 25 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे तेजाराम का पुत्र संदीप अपने चाचा बृजलाल और चचेरे भाई धर्मपाल के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने कैंपर गाड़ी से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क किनारे गिर पड़े। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के हाथों में लाठियां थी जबकि एक आरोपी के पास पिस्टल थी, जिसे उसने हवा में लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और मोटरसाइकिलों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमले के बाद आरोपी दोबारा गाड़ी घुमाकर तेज गति से आए। जान का खतरा देखकर पीड़ित परिवार ने मोटरसाइकिल छोड़कर पास के एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बावजूद आरोपी पीछा करते रहे और लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहे। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर जगदीश, रामचंद्र, सुनील, आसाराम, विनोद पुत्र सोमीराम, देवी लाल, भंवरलाल, सोमीराम, गोविंद, सोनू, रविंद्र विश्नोई, विनोद पुत्र चौखाराम, चुनीलाल और गौरव सहित कई आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत चावला द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी