महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय,ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे बनेंगे CM, फिर BJP अध्यक्ष

महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय,ढाई-ढाई साल फडणवीस और शिंदे बनेंगे CM, फिर BJP अध्यक्ष

बीकानेर। महाराष्ट्र में BJP को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाने वाले देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार CM बनने जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक सोर्स ने बताया है कि RSS और BJP ने राज्य में सरकार चलाने का फॉर्मूला तय किया है। पहले ढाई साल फडणवीस और अगले ढाई साल शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे CM रहेंगे। CM पद छोड़ने के बाद फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सोर्स के मुताबिक, BJP और RSS ने मिलकर फडणवीस की भूमिका तय की है। उन्हें ढाई साल CM बनाने पर BJP और शिवसेना में सहमति बन चुकी है। वहीं, फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर पार्टी हाईकमान और RSS राजी हैं RSS के सोर्स बताते हैं कि देवेंद्र फडणवीस को CM बनाने पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में सहमति बन गई है। इसकी बड़ी वजह फडणवीस का दोनों संगठनों में एक जैसा कोऑर्डिनेशन है।

अगर ढाई साल से पहले फडणवीस को BJP का अध्यक्ष बनाया जाता है, तो उनकी जगह पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को CM बनाया जा सकता है। ये तय है कि ढाई साल से पहले एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

Recent Posts

  • Related Posts

    बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी राजस्थानी चिराग।बॉलीवुड़ अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई…

    Gold Price Today: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव

    Gold Price Today: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में सोने-चांदी के ताजा भाव राजस्थानी चिराग। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वॉर और दुनिया भर में बढ़ती…

    You Missed

    ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल

    ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, हाइड्रा मशीन से गिरी भारी बीम, दो मजदूर घायल

    ऊंट से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, शहर के इस अनाज व्यापारी की मौत, बेटा और पोता घायल

    ऊंट से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, शहर के इस अनाज व्यापारी की मौत, बेटा और पोता घायल

    बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत आई

    बीकानेर में आइसक्रीम-फैक्ट्री से अमोनिया रिसाव, लोगों की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत आई

    बीकानेर में इस जगह नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत

    बीकानेर में इस जगह नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत