शादी में गया परिवार पीछे से चोरों ने लाखों रुपए का सामान किया पार

शादी में गया परिवार पीछे से चोरों ने लाखों रुपए का सामान किया पार
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में चोरो ने मकान में सेंधमारी कर लाखों का सामान चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कोलायत के वार्ड नंबर 06 में भंवरलाल नाई के अनुसार 21 नवंबर को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित नोखा गया था। 24 नवंबर को जब वह वापस आए तो घर के मुख्य गेट के ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अंदर के कमरों के भी ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने कमरों में लगाए हुए पांच-छह तालों को तोड़कर दिया और स्टोर में रखे 75 हजार रुपए, तीन तोला सोने का मंगलसूत्र और अंगूठियां, करीब एक किलो चांदी के कड़ला, पायलें और अन्य सामान चोरी हो गए। संदूकों के ताले तोड़ दिए और सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। पीडि़त भंवरलाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपने दो लड़कों की सगाई की थी।और शगुन के रूप में मिला चांदी का नारियल और उस पर मोली से बंधे रुपयों को भी छोड़ा। भंवरलाल के अनुसार उसने थाने में लिखित में रिपोर्ट दी है।

Recent Posts

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा